यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कालीकट से दोहा जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते 2 घंटे बाद ही वापस लौटा
Air India Flight Returns to Calicut केरल के कालीकट से दोहा जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी ...और पढ़ें

पीटीआई, मलप्पुरम। केरल के कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक वापस लौट आई। एअरपोर्ट से टेकऑफ करने के 2 घंटे बाद फ्लाइट ने फिर से कालीकट में लैंडिंग की। एअरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान को बीच रास्ते से ही वापस आना पड़ा।
विमान में 188 लोग थे सवार
एअर इंडिया की फ्लाइट IX 375 ने आज सुबह 9:07 बजे केरल के कालीकट से उड़ान भरी। फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 188 लोग मौजूद थे। उड़ान के दौरान ही फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। फ्लाइट को 2 घंटे बाद 11:12 बजे कालीकट एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
यह भी पढ़ें- Himachal News: शिमला में तीन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान में जुटी पुलिस टीम
केबिन एसी में आई खराबी
कालीकट एअरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, "विमान के केबिन एसी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटाया गया।"
एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए यह प्लेन वापस बुलाया गया था। प्लेन की खराबी को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा और यह इसमें समय लगा तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दोहा के लिए रवाना किया जाएगा। सभी यात्री एअरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए यात्रियों के पानी और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।
