राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दी 75 उम्मीदवारों को हरी झंडी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने करीब 75 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। यह वह नाम हैं पार्टी जिनकी जीत पक्की मान रही है। नेतृत्व ने इन्हें चुनावी तैयारी में जुटने का इशारा कर दिया है। हालांकि, इनके नामों की घोषणा पहली सूची में ही की जाएगी।
जयपुर, नरेंद्र शर्मा। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने करीब 75 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। यह वह नाम हैं पार्टी जिनकी जीत पक्की मान रही है। नेतृत्व ने इन्हें चुनावी तैयारी में जुटने का इशारा कर दिया है। हालांकि, इनके नामों की घोषणा पहली सूची में ही की जाएगी।
पढ़ें :मंत्री पर रेप केस पर गहलोत बोले, कानून सबसे लिए बराबर
इसी तरह पार्टी के वर्तमान 25 विधायकों का टिकट खतरे में है। स्थितियों में यदि खास बदलाव नहीं हुआ तो पार्टी इनकी जगह इस बार नए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। पार्टी के गोपनीय सर्वे में इन विधायकों की क्षेत्र में छवि काफी खराब आंकी गई है। सतही तौर पर प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों की साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद प्रारंभिक स्तर पर संभावित दावेदारों की सूची बना ली है। अब 7-8 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली छानबीन समिति की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी ने उन सांसदों को भी मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है जिनकी क्षेत्र में खासी पकड़ है और आसानी से चुनाव जीत सकते हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गुरदास कामत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान ने पार्टी ने राज्य के जिन 75 उम्मीदवारों को आम सहमति से जिताऊ उम्मीदवार माना है। उनकी क्षेत्र की जनता में खासी अच्छी छवि है। किसी भी स्तर पर इनका विरोध नहीं है। इन उम्मीदवारों को पार्टी आलाकमान को जानकारी दी जा चुकी है। पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने पर ही इन्हें चुनाव प्रचार में अभी से जुट जाने को कहा गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने यह तो माना कि करीब पांच छह दर्जन उम्मीदवारों पर आम सहमति बन गई है। लेकिन उनकी पक्की संख्या और कितने विधायकों को टिकट से वंचित किया जाएगा जैसे सवालों से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि छानबीन समिति की बैठक के बाद ही स्थिति साफ होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि कौन जीत सकता है। और कौन नहीं। प्रदेश कांग्रेस समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर