विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की पाक यात्रा को राजनाथ ने बताया 'इनोवेटिव डिप्‍लोमेसी'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 26 Dec 2015 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2015 09:07 AM (IST)

पीएम मोदी की पाक यात्रा को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इनोवेटिव डेप्‍लोमेसी बताया है। उन्‍होंने कहा कि इस दिशों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा ने दोनों देशों के बीच सियासी हलचल को और तेज कर दिया है। एक ओर जहां विपक्ष की कुछ पार्टियां इस यात्रा को मजाक बताकर इसको गलत फैसला बता रही हैं वहीं भाजपा इसको सही समय पर सही दिशा में उठाया गया एक कदम बता रही है। खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले को सही कदम बताते हुए इसको इनोवेटिव डिप्लोमेसी का नाम दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहल की है यह इनोवेटिव डिप्लोमेसी है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि हम भारत के स्वाभिमान के साथ दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की कोशिशों में जुटे हैं। पीएम मोदी के अचानक हुए इस दौरे को सोशल मीडिया ने बर्थ डे डिप्लोमेसी का नाम दिया था।

जानें पीएम मोदी के पाक दौरे पर सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भी पीएम मोदी के इस कदम को स्वागत योग्य बताया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के लोग आपस में प्रेम और भाइचारा कायम करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई इस बैठक में यह बात खुलकर सामने आई है कि बातचीत को जारी रखना बेहद अहम है।

पढ़ें: नवाज शरीफ के मन में अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अथाह प्रेम

मोदी के पाक दौरे को सोशल मीडिया ने बताया बर्थडे डेप्लोमेसी