विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railways Revenue: भारतीय रेलवे की कमाई में जबरदस्त वृद्धि, यात्रियों से होने वाली आय 92 प्रतिशत बढ़ी

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 11 Oct 2022 09:27 PM (IST)

भारतीय रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेलवे ने बताया कि एक ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे की कमाई में जबरदस्त वृद्धि।
भारतीय रेलवे की कमाई में जबरदस्त वृद्धि।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेलवे ने बताया कि एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 के दौरान उसका कुल राजस्व 33,476 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 17,394 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में आरक्षित टिकटों से होने वाली आय 26,961 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 16,307 करोड़ रुपये थी। इसमें 65 प्रतिशत की वृद्धि रही है।

इस साल 24 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने की यात्रा

बयान के अनुसार, आरक्षित यात्री श्रेणी में एक अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 42.89 करोड़ है। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की थी, जो इस वर्ष 24 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा रेलवे ने एक अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के बीच आरक्षित यात्री खंड से 26,961 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 16,307 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे को राजस्व में जबरदस्त मुनाफा

बिना आरक्षण यात्रा करने वाले लोगों के श्रेणी में इसी अवधि के दौरान यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 268.56 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 197 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में ऐसे यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 90.57 करोड़ थी। बयान के अनुसार, इस साल एक अप्रैल से आठ अक्टूबर तक की अवधि में अनारक्षित यात्री खंड से 6,515 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 1,086 करोड़ रुपये के राजस्व से 500 प्रतिशत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: 2025 तक ट्रेन के सभी इंजनों को इलेक्ट्रिक से बदला जाएगा, इसके लिए होंगे ये बदलाव

ये भी पढ़ें: दिल्ली से भागलपुर वाया पटना, एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात, दिवाली और छठ में घर आना हुआ आसान