रेलव का सफाई अभियान: 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन, बनाया स्पेशल प्लान
रेलवे बोर्ड ने 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बेहतर करने के लिए एक नई योजना शुरू की है।

40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन।
HighLights
40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 ट्रेनें शामिल।
स्टाफ को कोच की तस्वीरें लेने के निर्देश।
विशेष रखरखाव टीमें और 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' पर ध्यान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेन यात्राएं कभी-कभी काफी परेशानी भरी हो सकती हैं, खासकर ट्रनों में साफ-सफाई की कमी कारण। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में एक योजना तैयार की है, जिसके तरह 40 घंटे से अधिक का समय तय करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और साफ-सफाई के इंतजामों को और बेहतर किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत 11 ट्रेनों को चुना गया है। इन ट्रेनों के स्टाफ को शुरुआती स्टेशन, गंतव्य स्टेशन और रास्ते में तय किए गए कुछ खास निरीक्षण बिंदुओं पर कोच और शौचालय की तस्वीरें लेनी होंगी, जिन पर समय भी दर्ज होगा।
लंबी दूरी की ट्रेनों पर खास ध्यान
अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के लिए जिम्मेदार डिपो साफ-सफाई और रखरखाव पर कड़ी नजर रखेंगे। वहीं, जोनल रेलवे के अधिकारी हर हफ्ते यात्रियों की शिकायतों और उन्हें सुलझाने के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।
ट्रेन के अंदर हाउसकीपिंग सेवाएं देने वाली एजेंसियों के काम का मूल्याकंन भी किया जाएगा। इसके लिए रेल मदद पर दर्ज की गई शिकायतों को आधार बनाया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में 'द इकोनॉमिक टाइम्स' को बताया कि इन ट्रेनों में मौजूद हाउसकीपिंग स्टाफ को छोटे-मोटे मरम्मत के काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, रास्ते में प्लंबर, इलेक्ट्रिकल स्टाफ और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कर्मियों की विशेष टीमें तैनात की जा सकती हैं, ताकि किसी भी समस्या को तुरंत हल किया जा सके।
अधिकारी ने आगे बताया कि 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सभी डिवीजनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके पास पर्याप्त कर्मचारी, उपकरण और जरूरी सामान (जैसे सफाई का सामान) मौजूद हों।
ये 11 ट्रेनें योजना में शामिल
झेलम एक्सप्रेस, पुणे-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, विवेक एक्सप्रेस, दानापुर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस, राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और RKMP-अगरतला एक्सप्रेस।
यह भी पढ़ें- ट्रेन की मिडिल बर्थ को ही बना डाला 'किचन', सूरत से सफर कर रहे परिवार का वीडियो वायरल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।