विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन की मिडिल बर्थ को ही बना डाला 'किचन', सूरत से सफर कर रहे परिवार का वीडियो वायरल

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 AM (IST)

सूरत से यात्रा कर रहे एक परिवार का ट्रेन की मिडिल बर्थ पर नाश्ता बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सूरत के परिवार ने ट्रेन बर्थ पर बनाया नाश्ता।

  2. वायरल वीडियो ने सुरक्षा और असुविधा पर बहस छेड़ी।

  3. रेलवे ने पहले भी बिजली उपकरण उपयोग से चेताया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन की बर्थ पर किचन जैसा जुगाड़ तैयार कर लेना कितना सही है। इस बात पर बहस छिड़ गई है जब एक महिला का ट्रेन में नाश्ता तैयार करते वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित वीडियो में महिला ट्रेन की मिडिल बर्थ पर कुछ नाश्ता तैयार कर रही हैं। उस वक्त कोच में किचन जैसा नजारा दिख रहा है।

सूरत से परिवार जब चलता है तब वो अपने नाश्ते के लिए तैयारी में जुट जाता है। इस दौरान बर्थ पर ब्रेड, प्याज, टमाटर और आलू के साथ सैंडविच बनाता दिख रहा है। इस वीडियो में अकेली महिला ही नहीं है पूरा परिवार इस नाश्ते को बनाने में मदद कर रहा है। वीडियो शूट करने वाला शख्स महिला से पूछता है कि क्या हो रहा है तो जवाब मिलता है नाश्ते की तैयारी।

नाश्ता बनाते वीडियो वायरल

इस दौरान मिडिल बर्थ पर घर जैसे किचन की तरह सामान फैला दिख रहा है। वहीं नीचे वाले बर्थ पर लड़की  (उम्मीद तह बेटी) भी तैयारी करती दिख रही है। इसके साथ ही ऑडियो में एक महिला कह रही है कि अगर मौका मिला तो इलेक्ट्रिक टोस्टर भी लाकर नाश्ता बनाने पर विचार किया जा सकता है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा 

सोशल मीडिया पर इस क्लिप की काफी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने आग लगने का खतरा बताया। वहीं कुछ ने बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल और सह-यात्रियों को होने वाली परेशानी पर चिंता जताई। दूसरे पहलु की बात करें तो कुछ लोगों ने परिवार का बचाव किया है। परिवार के समर्थन में उनका तर्क है कि उन्होंने कई बर्थ बुक की थीं और बस घर का बना खाना खा रहे थे। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि सार्वजनिक जगह का इस्तेमाल करते समय उन्होंने दूसरों का बिल्कुल भी खयाल नहीं रखा।

चाय बनाती महिला का वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिनों पहले भी इसी तरह का एक वीडियो शेयर हुआ था जिसमें एक इलेक्ट्रिक केतली से चाय बनाती एक महिला दिख रही थी। इस पर तो रेलवे को बयान जारी कर कहना पड़ा था कि इस तरह का इलेक्ट्रिक सामान का इस्तेमाल ट्रेन में आग लगने की कारण में से एक हो सकता है। इसलिए ऐसा कर सुरक्षा से खिलावाड़ नहीं करना चाहिए।

पिता को मिली दादा की संपत्ति पर पोते का अधिकार है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।