विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Love U, ये चॉकलेट खाओ', बाइक सवार को बीच रास्ते में रोककर राहुल गांधी ने क्यों किया ऐसा? वीडियो वायरल

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:35 PM (IST)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कार से जाते समय ...और पढ़ें

HighLights

  1. राहुल गांधी का बाइक सवारों को हेलमेट पहनने का संदेश वायरल।

  2. कार रोककर बिना हेलमेट वाले बाइकर्स को दी चॉकलेट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जब राहुल गांधी कार से जा रहे होते हैं तो दो बिना हेलमेट के बाइक सवार उनका वीडियो बनाने लगे।

इस दौरान राहुल ने उन्हें पास बुलाकर चॉकलेट दी और साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा- 'हेलमेट पहनो भाई... लव यू!' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी कार से कहीं जा रहे होते हैं, तभी दो बाइक सवार उनके बगल से निकलते हैं और वो राहुल गांधी को पहचान लेते हैं। इसके बाद वीडियो बनाने लगते हैं।

इस दौरान राहुल गांधी उन्हें पास बुलाने का इशारा करते हैं, फिर जैसे ही बाइक सवार आते हैं, वह उन दोनों को चॉकलेट देते हैं। इसी दौरान राहुल गांधी देखते हैं कि दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए हैं, जिसके वह बाइक सवार को टोकटे हैं कि हेलमेट पहनो भाई।

इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर उनके संदेश पर लोगों का ध्यान गया है। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हैं। वे नागरिकों, उनके सम्मान, एकता और अखंडता का सम्मान करना जानते हैं। वे लोगों को प्यार से सही बात सिखाना जानते हैं। आज राहुल गांधी ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दो लोगों को टॉफी दी।"

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के स्वजन से मुलाकात कर बांटा दर्द; बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के हाथ में शंकरसिंह वाघेला का भविष्‍य, कांग्रेस में वापसी की चर्चा तेज