विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के हाथ में शंकरसिंह वाघेला का भविष्‍य, कांग्रेस में वापसी की चर्चा तेज

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी की चर्चा तेज है, जिसका अंतिम फैसला राहुल गांधी के हाथ में है।

राहुल गांधी के हाथ में शंकरसिंह वाघेला का भविष्‍य।

राहुल गांधी के हाथ में शंकरसिंह वाघेला का भविष्‍य।

HighLights

  1. शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी पर चर्चा।

  2. राहुल गांधी लेंगे वाघेला के पार्टी प्रवेश का अंतिम निर्णय।

  3. 2027 गुजरात चुनाव से पहले वाघेला की वापसी संभव।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी में राष्‍ट्रीय पदाधिकारी के अलावा राजपा, शक्तिदल व प्रजाशक्ति पार्टी के रूप में राजनीतिक प्रयोग कर चुके पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकरसिंह वाघेला का राजनीतिक भविष्‍य कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ में है।

वाघेला वर्ष 2017 में एक दर्जन विधायकों के साथ कांग्रेस से अलग हो गये थे। प्रदेश कांग्रेस व पार्टी प्रभारी की स‍हमति के बाद वाघेला के पुन: कांग्रेस में प्रवेश का फैसला राहुल पर छोड़ दिया है।

गुजरात में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकरसिंह वाघेला एक बार पुन: कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। वर्ष 1996 में भाजपा से बगावत कर वाघेला कांग्रेस की मदद से मुख्‍यमंत्री बने थे। वर्ष 2002 में उन्‍होंने विधिवत कांग्रेस में शामिल होकर प्रदेश की कमान संभाली थी।

करीब डेढ दशक बाद अपने कुछ विधायकों को लेकर कांग्रेस छोड दी थी। प्रदेश कांग्रेस व वाघेला के अलावा कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी उनकी कांग्रेस में वापसी पर सहमत हैं लेकिन अंतिम फैसला नेता विपक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया है।

राहुल गांधी व वाघेला भाजपा के समक्ष आगामी चुनाव में चुनौती खड़ी करना चाहते हैं, वाघेला को अब राहुल के बुलावे का इंतजार है। अगर राहुल इसके पक्ष में हुए तो वाघेला का जल्‍द कांग्रेस में पुन: प्रवेश हो सकता है।