विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के स्वजन से मुलाकात कर बांटा दर्द; बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 04:08 PM (IST)

राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया और बीमारी से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों ...और पढ़ें

HighLights

  1. राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया।

  2. मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी।

  3. बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार की कड़ी आलोचना की।

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट पहुंचे। उन्होंने बिरसा विकासखंड के माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से करीब 15 मिनट संवाद किया। इस दौरान बच्चों से पढ़ाई के साथ स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील की जानकारी ली।

इसके बाद राहुल गांधी जगला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बीमारी से जान गंवाने वाले बैगा आदिवासी बच्चों के स्वजन से मुलाकात की। राहुल गांधी करीब तीन बजे जगला पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए थे।

blght baiga family 21415

मृत बच्चों के परिवारों से मिले राहुल

जगला गांव में बीमारी के चलते अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी ने मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी राहुल गांधी को बैगा अंचल की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुपोषण, मलेरिया जैसी व्याधियों के चलते आदिवासी बच्चों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति गंभीर है।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्याप्त काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा।

RG blghat A 9597

मनरेगा और योजनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने मनरेगा का नाम बदले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है और काम बंद पड़े हैं। उन्होंने आदिवासी महिलाओं को मिलने वाले पूरक पोषण आहार और लाड़ली बहना योजना के लाभ को लेकर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी बच्चों की मौत के मामले शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं।

RG blghat 9597

राहुल से मिलने उमड़ी भीड़, पुलिस ने बनाया सुरक्षा घेरा

राहुल गांधी को देखने और उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जगला में जुट गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रस्सी लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को आगे बढ़ने से रोका।

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक विक्की पटेल और अनुभा मुंजारे को भी पुलिस ने रोक दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे, हालांकि उन्हें भी सुरक्षा घेरे से दूर रखा गया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बालाघाट आगमन से पहले एक और आदिवासी बच्ची की मौत, मलेरिया समेत अन्य व्याधियों से थी पीड़ित

बैगा अंचल में बच्चों की मौत का मामला चर्चा में

बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के आदिवासी बैगा क्षेत्रों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य बीमारियों से बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 34 बच्चों की मौत हुई है। वहीं बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके ने मृत बच्चों की संख्या 43 होने का दावा किया है।

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा ऐसे समय हुआ है, जब बैगा अंचल में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।