विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राष्ट्रपति ने वोट चोरी के सबूत मांगे थे, हमारे पास वे हैं', प्रेसिडेंट मुर्मु से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 09:01 PM (IST)

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों के एक ग्रुप ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। जहां 10 नेताओं ने राष्ट्रपति भवन पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी इसके सूत्रधार हैं, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू करने वाले हैं। भारत के राष्ट्रपति ने आज इस बात से इनकार नहीं किया।

विपक्ष की तीन मांगे? 

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ विपक्ष की तीन मांगों में वोटर लिस्ट के विवादित 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) पर रोक और ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ वोटरों के नाम वापस जोड़ने की बात शामिल है।

हालांकि, 10 नेताओं को ही ग्रुप मीटिंग के लिए अंदर जाने दिया गया और बाकी नेताओं ने विजय चौक पर धरना दिया। विपक्षी सांसद 'ज्ञानेश, बस बहुत हुआ!' लिखे पोस्टर पकड़े हुए हैं और 'वोट चोरी' के आरोप लगाते हुए नारे लगाए गए।

AFP_D2RH63G

150 सांसदों ने निकाला मार्च 

संसद के सेंट्रल हॉल में इंडिया ब्लॉक के लगभग 150 सांसदों की बैठक के बाद यह मार्च निकाला। जहां 16 अलग-अलग पार्टियों के 16 नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपे जाने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें भारत के चुनाव आयोग (EC) के कामकाज पर चिंता जताई गई।

इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विपक्ष के प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है। मार्च से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, 'मांग वही है जो पूरे देश की है: बेईमानी के पूरे ढांचे को खत्म करना और ज्ञानेश कुमार एक ढाल की तरह खड़े हैं।'

20261009355L

विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा,'सभी देशभक्त देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में लगे हैं, चाहे वे किसी राजनीतिक दल के सदस्य हों या न हों। मैं उन सभी देशभक्तों को सलाम करता हूं जो सड़कों पर उतरे हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेन सेवाओं को रद करने का जिक्र करते हुए सरकार पर डर के कारण ऐसा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जो व्यक्ति डरता है, वह आज नहीं तो कल मरेगा ही।'

खड़गे ने पत्रकारों से कहा, 'ज्ञानेश कुमार की गलतियों ने देश में डर का माहौल पैदा किया है और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। इसीलिए हम राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं और उन्हें उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में बताएंगे।'

20261009357L

कल दिल्ली में CJP का प्रदर्शन

जुलाई में हुए पेपर लीक के कारण शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

सरकार ने दिल्ली में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है और शुक्रवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे CM सुक्खू? अचानक कार्यक्रम में किया बदलाव; चंडीगढ़ से वापस दिल्ली रवाना

यह भी पढ़ें- 'भारत में आपका स्वागत है', स्टारलिंक मामले में राहुल गांधी की एंट्री; स्टारलिंक के बॉस ने कहा- 'धन्यवाद'