विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे CM सुक्खू? अचानक कार्यक्रम में किया बदलाव; चंडीगढ़ से वापस दिल्ली रवाना

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:38 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना शिमला आने का कार्यक्रम बदलकर चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

  2. राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना।

  3. सीएम के दिल्ली जाने से कैबिनेट बैठक पर असमंजस।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह वीरवार देर रात दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उनका शिमला आने का कार्यक्रम था और उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी की गई थीं, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव हो गया।

मुख्यमंत्री के दिल्ली रवाना होने के बाद उनके कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने की चर्चा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके कार्यक्रम में बदलाव की आधिकारिक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

कैबिनेट पर असमंजस

शनिवार को सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री के वापिस दिल्ली जाने के बाद कैबिनेट में बदलाव हो सकता है।