'हमारी एक इंच जमीन भी...', भाजपा ने शेयर किया नरवणे का वीडियो; राहुल पर बोला हमला
राहुल गांधी के गलवान संबंधी बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ, जिससे कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने पूर्व सेना ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बयान पर हंगामा मच गया। इसके चलते सदन की कार्यवाही पहले 4 बजे और फिर अगले दिन तक के लिए स्थगित हो गई। दरअसल राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अनपब्लिश किताब पर छपे आर्टिकल का हवाला देकर गलवान में हुई घटना का जिक्र किया और सरकार पर हमला बोला।
इस पर हंगामा मच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर आपत्ति जताई। वहीं अब भाजपा ने नरवणे का एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने अपनी एक इंच जमीन भी नहीं खोई है। भाजपा ने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
𝐒𝐡𝐚𝐦𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐩𝐨𝐥𝐢𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐛𝐲 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢! ❌
— BJP (@BJP4India) February 2, 2026
Former Army Chief General M. M. Naravane has stated clearly:
“𝐍𝐨𝐭 𝐚𝐧 𝐢𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐥𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐥𝐨𝐬𝐭. 𝐖𝐞 𝐚𝐫𝐞 𝐞𝐱𝐚𝐜𝐭𝐥𝐲 𝐰𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐰𝐞 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐛𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞.”
Yet, to push his… pic.twitter.com/s5aMZEvApB
राहुल के बयान पर हंगामा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान चर्चा हो रही थी। इस दौरान विपक्ष के नेता के तौर पर बोलने के लिए राहुल गांधी खड़े हुए। राहुल ने कहा, 'भारत-चीन की सीमा पर जो हुआ है, वो सेना का हर जवान जानता है। लेकिन मोदी सरकार ये सच्चाई देश की जनता से छिपाना चाहती है।' इसके बाद राहुल ने नरवणे की किताब 'Four Stars of Destiny' का जिक्र किया।
HM Shri @AmitShah shuts down Rahul Gandhi’s propaganda in under two minutes.
— BJP (@BJP4India) February 2, 2026
Rahul Gandhi waved a magazine clipping, falsely claiming it was taken from former General MM Naravane’s book. Amit Shah Ji immediately stood up and asked him to name the source on the floor of the… pic.twitter.com/PIN6cXPJhu
गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी रिकॉर्ड पर बोले कि यह बातें नरवणे ने नहीं कही हैं। शाह ने कहा कि रक्षा मंत्री केवल इतना ही पूछ रहे हैं कि नरवणे की जिस किताब को आप कोट कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं। हंगामा बढ़ने के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
भाजपा ने भी नरवणे का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की थी। वीडियो में उन्होंने कहा है, 'सबसे पहले मैं बताना चाहता हूं कि हमारी एक इंच जमीन भी नहीं गई है। हम अभी भी वहीं हैं, जहां पहले थे।' इसके बाद उन्होंने चीन के साथ चल रहे डिइंगेजमेंट प्रक्रिया का जिक्र किया है।
