विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर FIR मेरे लिए मेडल, 100 केस भी हो जाए तो डरूंगा नहीं'; राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:07 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 07 Oct 2026 04:21 PM (GMT+05:30)

राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर 45 FIR दर्ज हैं और वह 100 FIR चाहते हैं, क्योंकि हर FIR उनके लिए एक मेडल है।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर विरोध जताया।

  2. विपक्षी सांसदों के साथ जंतर-मंतर पर धरने का एलान किया।

  3. कहा, हर FIR उनके लिए मेडल है, 100 केस भी मंजूर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के मुद्दे पर मंगलवार को धरने के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों से साथ लंच किया और जंतर-मंतर पर धरने का एलान किया।

जंतर-मंतर रवाना होने पहले राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर 45 FIR दर्ज हैं। मेरा लक्ष्य है कि मुझे 100 चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरे ऊपर 100 FIR हों, हर FIR मेरे लिए एक मेडल है। मैं FIR से डरने वाला नहीं हूं।

जंतर-मंतर जाकर धरना देंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को यह बताते का इरादा रखते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है, जैसे कि मैंने कहा था, इसके सिए जिम्मेदार लोग देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मैं आपको अभी बता रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

कांग्रेस की 'लंच पॉलिटिक्स'

इससे पहले, INDI गठबंधन के नेता बुधवार को राजधानी के एक मशहूर रेस्टोरेंट में लंच के लिए इकट्ठा हुए और आगे की रणनीति तय की। विपक्षी सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण पर दिल्ली के जनपथ स्थिर सागर रत्न रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए। लंच के बाद खरगे ने बताया कि हम सभी मिलकर जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

इसे भी पढ़ें: 'जंतर-मंतर पर धरना देंगे', INDI गठबंधन के सांसदों के साथ लंच के बाद बोले खरगे