'जंतर-मंतर पर धरना देंगे', INDI गठबंधन के सांसदों के साथ लंच के बाद बोले खरगे
दिल्ली में राहुल गांधी के धरने के एक दिन बाद, INDI गठबंधन के नेताओं ने लंच पर मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

जंतर-मंतर पर धरना देंगे विपक्षी सांसद। (एएनआई)
HighLights
INDI गठबंधन नेताओं ने दिल्ली में लंच पर की मुलाकात।
मल्लिकार्जुन खरगे ने जंतर-मंतर पर धरने की घोषणा की।
बैठक में भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर हुई चर्चा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में भारी हंगामे और राहुल गांधी के धरने के एक दिन बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार को राजधानी के एक मशहूर रेस्टोरेंट में लंच के लिए इकट्ठा हुए और आगे की रणनीति तय की।
विपक्षी सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण पर दिल्ली के जनपथ स्थिर सागर रत्न रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए। लंच के बाद खरगे ने बताया कि हम सभी मिलकर जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा
जैसे ही INDI गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे।
आकाशवाणी भवन में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी सांसद धरने पर बैठे थे, क्योंकि उन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया गया था।
रेस्टोरेंट के पास बसें भी खड़ी देखी गईं, जिनमें लंच के बाद सांसद सवार हुए। यह लंच मीटिंग राहुल गांधी के विपक्ष के सड़क पर किए गए विरोध प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने के एक दिन बाद हुई है।
उन्होंने संसद मार्ग पर आठ घंटे से ज्यादा समय तक धरना दिया, जिससे वहां पूरी तरह से आवाजाही ठप हो गई। यह धरना तब खत्म हुआ जब विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने से रोकने के बाद उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया गया।
