Assam: राहुल गांधी के सामने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मचा बवाल, पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; बरसाए डंडे
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देश दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें छात्रों से बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई।दरअसल गांधी मंगलवार सुबह असम की सीमा से लगे मेघालय के री भोई जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम) पहुंचे थे।
पीटीआई, गुवाहाटी। Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मेघालय में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत करने से रोका गया।
बता दें कि इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देश दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें छात्रों से बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई।
राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप
राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर अपनी यात्रा बस के ऊपर से छात्रों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा 'मैं आपके विश्वविद्यालय में आकर आपको संबोधित करना चाहता था, आपकी बात सुनना चाहता था। लेकिन हुआ यह कि भारत के गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन किया फिर सीएमओ ने विश्वविद्यालय को फोन कर कहा कि राहुल गांधी को छात्रों से बात करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'
#WATCH | Guwahati, Assam: During Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress MP Rahul Gandhi says "I wanted to come to your university and talk to you, understand what you are facing and try and see in my own little way if I could have helped you. The Home Ministry of India called up the CM… pic.twitter.com/Jc4uAlOXjx
— ANI (@ANI) January 23, 2024
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने इस दौरान कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए। समाचार एजेंसी ANI की वीडियो के अनुसार, पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने से रोक रही है और डंडे से पिटाई करते नजर आ रही है।
छात्रों को करना चाहते थे संबोधित
दरअसल, गांधी मंगलवार सुबह असम की सीमा से लगे मेघालय के री भोई जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम) पहुंचे थे। यहां वह छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत करने वाले थे। प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कार्यक्रमों की घोषणा कांग्रेस द्वारा सोमवार दोपहर को की गई थी, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति वापस लेने के बाद री भोई जिले में ही एक होटल में कार्यक्रम को फिर से निर्धारित किया गया।
#WATCH | A clash broke out between Police and Congress workers in Assam's Guwahati, during Congress' Bharat Jodo Nyay Yatra.
— ANI (@ANI) January 23, 2024
More details awaited. pic.twitter.com/WxitGxup3m
'वे आपको गुलाम बनाना चाहते हैं'
राहुल गांधी ने कहा 'यह महत्वपूर्ण नहीं है कि राहुल गांधी आएं या न आएं। महत्वपूर्ण यह है कि आपको किसी की भी बात सुनने की अनुमति दी जाए। आपको अपनी इच्छानुसार जीवन जीने की अनुमति दी जानी चाहिए, न कि जैसा कोई और चाहता है।' भाजपा पर हमला करते हुए गांधी ने कहा कि वे आपको गुलाम बनाना चाहते हैं, लेकिन मैं आपको जानता हूं कि ब्रह्मांड की कोई भी शक्ति ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यह न केवल असम में बल्कि भारत के हर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में हो रहा है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।