विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'850 की संख्या लोकतंत्र की हत्या', परिसीमन को लेकर राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:26 PM (IST)

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर 'वोट चोरी' और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में 14 करोड़ अयोग्य वोट डाले गए।

(फोटो-@INCIndia/X)

(फोटो-@INCIndia/X)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया।

  2. कहा, 2024 चुनाव में 14 करोड़ अयोग्य वोट डाले गए।

  3. दावा किया मोदी, शाह और ज्ञानेश को फंसा लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार, 28 नवंबर को नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस ब्रीफिंग की। राहुल गांधी ने इस प्रेस ब्रीफिंग में सरकार को घेरने की कोशिश की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह सोच कि वे जब चाहें और जहां चाहें चुनाव में धांधली कर सकते हैं, अब पुरानी हो चुकी है। वे अभी भी धांधली कर सकते हैं, लेकिन भारत जानता है कि वे ऐसा कर रहे हैं।'

राहुल गांधी ने परिसीमन पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा, 'सरकार का मानना है कि लोकसभा में 543 के बजाय 850 सदस्य होने चाहिए और इसके लिए वे महिला आरक्षण का बहाना लेते हैं। महिला आरक्षण बिल तो पहले ही पास हो चुका है। इसे कल ही लागू किया जा सकता है। तो सवाल यह है कि 850 ही क्यों?'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर में छिपा है, क्योंकि जब आपके पास 850 सीटें हों, तो आप भारत के चुनावी नक्शे में बहुत बड़े बदलाव कर सकते हैं और उसे पूरी तरह से फिर से तैयार कर सकते हैं।'

सरकार पर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'हमारे पोलिंग डेटा से पता चलता है कि भारत के 80% लोग और लगभग 100% Gen Z का मानना है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनाव चुराते हैं। अब, वे एक नई योजना लेकर आए हैं।'

राहुल गांधी ने प्रेस ब्रीफिंग में आगे कहा, 'आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि बचने का यह नया रास्ता कैसा है, इसकी रूपरेखा क्या है और इसका नतीजा क्या होने वाला है।'

राहुल गांधी ने कहा, 'खुद चुनाव आयोग (EC) ने कहा है कि 2024 में 14 करोड़ (140 मिलियन) ऐसे लोगों ने वोट डाला, जिन्हें वोट नहीं डालना चाहिए था, क्योंकि वे इसके योग्य नहीं थे। इसका मतलब यह है कि खुद चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 का चुनाव अवैध था।'

कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर में सीटों का पुनर्निर्धारण (redrawing) किया गया। बिहार में हमने दिखाया कि कैसे मतदाताओं के नाम हटाए गए। असम में पूरे राज्य की संरचना को BJP के फायदे के लिए बदल दिया गया। पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुरा ली गईं।

राहुल गांधी ने कहा, 'हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को फंसा लिया है। वे भी यह जानते हैं और हम भी। और जैसा कि मैंने आपको बताया है, हमारे पास ज्ञानेश कुमार के बारे में काफी जानकारी है, और वे बच नहीं पाएंगे। हम जल्द ही वह जानकारी आपके सामने लाएंगे।'

यह भी पढ़ें- परिसीमन पर बहस के बीच चर्चा में 'जैरीमेंडरिंग' शब्द, क्या है इसका मतलब और टेंशन में क्यों है विपक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।