विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा और राज्यसभा का किया औपचारिक समापन, पिछले सप्ताह स्थगित हुआ था संसद का बजट सत्र

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 16 Feb 2024 03:00 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया। संसद के बजट सत्र को पिछले ...और पढ़ें

राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा का किया सत्रावसान। फाइल फोटो।
राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा का किया सत्रावसान। फाइल फोटो।

HighLights

  1. राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा का किया सत्रावसान
  2. संसद का बजट सत्र को पिछले सप्ताह शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया। संसद के बजट सत्र को पिछले सप्ताह शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति ने किया सत्रावसान

लोकसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, लोकसभा का 15वां सत्र जो 31 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ था, उसका राष्ट्रपति ने 15 फरवरी, 2024 को सत्रावसान कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Maharashtra: चव्हाण, देवड़ा सहित कई उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र; यहां से मैदान में उतरे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

17वीं लोकसभा का अंतिम सत्र था बजट सत्र

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने 15 फरवरी 2024 को राज्यसभा का भी सत्रावसान कर दिया, जिसे 10 फरवरी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सत्रावसान किसी संसद सत्र का औपचारिक समापन होता है, जिसे राष्ट्रपति के आदेश पर ही किया जा सकता है। बजट सत्र 17वीं लोकसभा का अंतिम सत्र था।

यह भी पढ़ेंः Electoral Bonds Scheme: 'लोकतंत्र में मतदाता का जानकारी का अधिकार सर्वोपरि', चुनावी बांड योजना पर जस्टिस खन्ना ने और कुछ क्या कहा?