विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस के बाद पीएम मोदी विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे फ्रांस

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 03 Jun 2017 07:56 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रूस की यात्रा समाप्त कर अपनी चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके है।

रूस के बाद पीएम मोदी विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे फ्रांस
रूस के बाद पीएम मोदी विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे फ्रांस

नई दिल्‍ली, जेएनएन। रूस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी चार देशों की विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। पेरिस में पीएम मोदी फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति ई मैक्रॉन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी चार विदेश यात्रा के दौरान रूस के अलावा जर्मनी तथा स्पेन गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रूस की यात्रा समाप्त कर अपनी चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके है। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति ई मैक्रॉन से मिलेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के लिए अहम मानी जा रही है। उनकी यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है, क्‍योंकि फ्रांस भारत के सबसे बड़े निवेशकों और पार्टनर में से एक है। इनमें अंतरिक्ष, रक्षा, परमाणु एवं नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे और शहरी विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

बता दें कि बीते साल ही फ्रांस के साथ भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को अंतिम रूप दिया था। यह सौदा सितंबर 2016 में हुआ, जिसमें 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए फ्रांस की सैन्य विमान निर्माता डेसॉल्ट एविएशन के साथ 60 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया गया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता, विभिन्न बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत की सदस्यता, आतंकवाद रोधी अभियान में सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।


पीएम मोदी इससे पहले रूस की यात्रा पर थे। आतंकवाद को मिल रहे पाकिस्तान के समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का रूस के राष्ट्रपति ने समर्थन किया। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत जिस समस्या का सामना कर रहा है वह काल्पनिक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि क्या हो रहा है और यह हमें कहां ले जा रहा है। आतंकवाद के खतरे पर अब हमारे जागने का समय है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद पर पुतिन ने पाक को घेरा, भारत का किया समर्थन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।