विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ हथियार नहीं, डेटा-ड्रोन से दुश्मनों को थका रही IAF'; वायुसेना दिवस पर पीएम मोदी

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:44 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना दिवस पर देश को संबोधित करते हुए वायुसेना के पराक्रम की सराहना की।

पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर दिया खास संदेश

पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर दिया खास संदेश

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के पराक्रम को सराहा।

  2. वायुसेना अब डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को थकाने में माहिर।

  3. ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेनाओं के सामर्थ्य का प्रमाण।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम वीडियो संदेश दिया है। पीएम मोदी ने वायुसेना के पराक्रम की तारीफ की।

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम ने आसमान में भारत की ताकत के बारे में बताया।

डेटा-ड्रोन से ऑपरेशन सिंदूर तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, '8 अक्टूबर को हम वायुसेना दिवस मनाते हैं। देश के लिए अपनी सेवा देने वाले सभी एयर वॉरियर और उनके परिवारों का मैं अपने हृदय की गहराई से अभिनंदन करता हूं।'

पीएम ने आगे कहा, 'आसमान की बातें तो निराली होती ही हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि आसमान में अपनी शक्ति का परिचय दे करके भारतीय वायुसेना ने हर देशवासी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हमें सुरक्षा का अहसास दिलाया है।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'बीते दशक में एयरफोर्स सहित हमारी सभी सेनाओं के पास दुनिया की श्रेष्ठ टेक्नोलॉजी पहुंची है। भारत की वायुसेना अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं, डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन को थकाने में माहिर हो रही है।'

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक क्षण भारत की सेनाओं के सामर्थ्य की गवाही देता है। भारत माता की जय।'

यह भी पढ़ें- 'सही दिशा में बढ़ रही है IAF, लेकिन आधुनिकीकरण की गति बढ़ानी होगी', वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- 6वीं कक्षा में देखा सपना और 21650 फीट की चढ़ाई... ऑपरेशन सिंदूर से फलक पर छा गईं भिवानी की बहू व्योमिका सिंह