विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Italy Visit: तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी करेंगे इटली की पहली विदेश यात्रा, मेलोनी से भी होगी मुलाकात और...

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 11 Jun 2024 10:30 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत वार्षिक जी 7 ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही PM मोदी करेंगे इटली की पहली विदेश यात्रा (Image: ANI)
प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही PM मोदी करेंगे इटली की पहली विदेश यात्रा (Image: ANI)

नई दिल्ली, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत वार्षिक जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस सप्ताह इटली के दौरे पर जाएंगे। जी 7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया क्षेत्र में लग्जरी रिजॉर्ट बोरगो एग्नाजिया में 13 से 15 जून तक होना है।

यूक्रेन से लेकर गाजा युद्ध मुद्दा रहेगा अहम

बैठक में, यूक्रेन में युद्ध और गाजा संघर्ष का मुद्दा छाये रहने की संभावना है। जी 7 विश्व की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति भी लेंगे भाग?

यूक्रेन में रूस के आक्रमण पर एक सत्र में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के भी भाग लेने का कार्यक्रम है।मोदी के इटली दौरे की योजना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि वह 13 जून को इस यूरोपीय देश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री के इटली दौरे की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों ने बताया कि मोदी के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी होगा, जिनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और एनएसए अजीत डोभाल के भी शामिल रहने की संभावना है। मोदी अपने दौरे पर इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के साथ बैठक सहित कई द्विपक्षीय बैठकें भी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi के बाद अब जयशंकर ने पाकिस्तान को दिया साफ शब्दों में संदेश…, चीन और मालदीव पर भी कह दी बड़ी बात

यह भी पढे़ं: PM Modi के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर आया ओमान के सुल्तान का फोन कॉल, जानें क्या कुछ कहा