विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर आया ओमान के सुल्तान का फोन कॉल, जानें क्या कुछ कहा

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 11 Jun 2024 03:49 PM (IST)

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ( Sultan of Oman ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर ...और पढ़ें

ओमान के सुल्तान ने फोन कर दी पीएम मोदी को बधाई (Image: ANI)
ओमान के सुल्तान ने फोन कर दी पीएम मोदी को बधाई (Image: ANI)

एएनआई, नई दिल्ली। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Sultan of Oman) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर उन्हें उनके तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई दी है। सुल्तान ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मोदी ने उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार पर उन्हें और ओमान के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।