विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi आज लाल किले पर पराक्रम दिवस समारोह में लेंगे भाग, PMO ने बयान जारी कर दी जानकारी

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 23 Jan 2024 06:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को लाल किले में आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह ...और पढ़ें

PM Modi लाल किले पर पराक्रम दिवस समारोह में लेंगे भाग। फाइल फोटो।
PM Modi लाल किले पर पराक्रम दिवस समारोह में लेंगे भाग। फाइल फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को लाल किले में आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह 31 जनवरी तक चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में मनाया जाता है पराक्रम दिवस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में 2021 से हर साल पराक्रम दिवस मनाया जाता है। पीएमओ के अनुसार, इस समारोह के दौरान पीएम गणतंत्र दिवस की झांकियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ ही देश की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे भारत पर्व की डिजिटल रूप से शुरुआत भी करेंगे।

मनाया जाएगा बहुआयामी उत्सव

कहा गया है कि लाल किले में इस साल आयोजित समारोह के दौरान ऐतिहासिक प्रतिबिंबों और जीवंत सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक साथ जोड़ते हुए एक बहुआयामी उत्सव मनाया जाएगा। ये गतिविधियां सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की विरासत पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ेंः Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: पराक्रम दिवस के रूप में क्यों मनाई जाती है नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पढ़ें रोचक तथ्य

इतने दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

आगामी 31 जनवरी तक जारी रहने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रम में 26 मंत्रालय और विभाग नागरिक केंद्रित पहल, 'वोकल फार लोकल' और विविध पर्यटन आकर्षणों को रेखांकित करेंगे। यह पूरे विश्व के लोगों को शामिल करने और राष्ट्र की पुनरुत्थान की भावना को प्रति¨बबित करने व उत्सव मनाने के लिए एक मंच होगा।

यह भी पढ़ेंः Republic Day: कर्तव्य पथ पर रचेगा इतिहास, कैप्टन संध्या के नेतृत्व में तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी पहली बार करेंगी मार्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।