विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी युवाओं को देंगे कल बड़ा तोहफा, रोजगार मेले के तहत 71 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Mon, 21 Nov 2022 02:40 PM (IST)

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल (Karmayogi Prarambh Module) का भी शुभारंभ ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फाइल फोटो ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फाइल फोटो ।

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी करीब 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ये नियुक्ति पत्र रोजगार मेले (Rozgar Mela) के तहत नवनियुक्त भर्तियों को बाटे जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इन नव नियुक्तियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इससे पहले अक्टूबर में रोजगार मेले के तहत 75,000 नवनियुक्त नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।

पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि नए नियुक्तियों को नियुक्ति पत्रों की प्रतियां (Hard Copy) देशभर के 45 स्थानों पर (गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) सौंपी जाएंगी।

रोजगार मेले के तहत इन श्रेणियों में भी भरे जा रहे हैं पद

पूर्व में भरे गए पदों की श्रेणियों के अलावा शिक्षक, लेक्चरर्स, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, अन्य तकनीकी और पैरामेडिकल पदों को भी भरा जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में गृह मंत्रालय द्वारा बड़ी संख्या में पदों को भरा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जी-20: देश के 50 शहरों में होंगी 200 बैठकें, भारत के सामने नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका

'कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल' का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल (Karmayogi Prarambh Module) का भी शुभारंभ करेंगे। यह मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: रतन टाटा के नाम से फिर से वायरल हुआ शराब की बिक्री को आधार कार्ड से जोड़ने का फर्जी बयान

ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को बढ़ाने का मिलेगा अवसर

पीएमओ ने बताया कि अपने ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को बढ़ाने के लिए igotkarmayogi.gov.in प्लेटफॉर्म पर अन्य पाठ्यक्रमों का पता लगाने का अवसर भी मिलेगा।

देश के इन प्रमुख शहरों में बाटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले के दूसरे चरण में पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहटी, पटना, चंडीगढ़, रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, सोनीपत, पंचकुला और श्रीनगर समेत देश के कई अन्य शहरों के युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इससे पहले 25 अक्टूबर रोजगार मेले का पहला चरण आयोजित किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।