विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरे आत्मनिर्भर भारत के विजन का उड़ा था मजाक, 5G लॉन्चिंग पर बोले PM मोदी; पढ़िए भाषण से जुड़ी प्रमुख बातें

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2022 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 02:29 PM (IST)

5G Launch 5G सर्विस की लॉन्चिंग के दौरान देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह ...और पढ़ें

देश में आज शुरू हुई 5G सर्विस
देश में आज शुरू हुई 5G सर्विस

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 5G Launch in India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश में 5G सर्विस की लॉन्चिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम है। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि कई लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के मेरे विजन का मजाक उड़ाया था। कुछ लोग सोचते थे कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब भी नहीं समझ पाएंगे।

सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स का रास्ता बनाया आसान

5G की सर्विस लांच करने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के लोगों को समझता हूं और मुझे उनके विवेक व जिज्ञासु मन पर हमेशा भरोसा रहा है। हमारी सरकार ने खुद आगे बढ़कर डिजिटल पेमेंट्स का रास्ता आसान बनाया है। सरकार ने खुद ऐप के जरिए नागरिक केंद्रित डिलीवरी सर्विस को बढ़ावा दिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया के 4 स्तंभों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने पहले डिजिटल डिवाइस की कीमत, कनेक्टिविटी, डेटा की कीमत और डिजिटल के विजन पर खासा जोर दिया है।

21वीं सदी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

5G सर्विस की लॉन्चिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह ऐतिहासिक दिन है। 5G की यह तकनीक दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति लाएगी। यह डिजिटल इंडिया की सफलता है। यह देखकर खुशी हुई कि 5जी के लॉन्च के ऐतिहासिक कार्यक्रम में गांव शामिल हो सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बात चाहे किसानों की हो या छोटे दुकानदारों की हमने उन्हें ऐप के जरिए रोज की जरूरतें पूरी करने का रास्ता दिया है। हमारे देश की जो ताकत है, इस ताकत को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

भारत मोबाइल फोन का कर रहा है निर्यात

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश न केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता बना रहेगा बल्कि प्रौद्योगिकी के विकास में एक प्रमुख और सक्रिय भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश मोबाइल फोन के निर्माण में दूसरे नंबर पर है और हम मोबाइल फोन का निर्यात भी कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों ने देश में मोबाइल फोन को सस्ता भी बना दिया है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 5G सर्विस, 8 शहरों में आज से होगी शुरू; 4G से 10 गुना ज्‍यादा होगी स्‍पीड

ये भी पढ़ें : 5G launch in India: देश में 5G सेवा शुरू, पहले चरण में सुविधा 13 शहरों में, जानिए आपको कैसे मिलेगा इसका फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।