विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ CM के शपथ समारोह में अलग अंदाज में दिखे PM मोदी, खुद ही राज्यपाल की टेबल खिसकाई; माइक भी किया ठीक | VIDEO

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 13 Dec 2023 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2023 06:37 PM (IST)

विष्णु देव साय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में मंच पर एक टेबल को खिसकाते हुए। (फोटो- एएनआई)
प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में मंच पर एक टेबल को खिसकाते हुए। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
  2. अरुण साव और विजय शर्मा बने छ्त्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री।

रायपुर, एएनआई। विष्णु देव साय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे।

मंच पर कार्यकर्ता की तरह दिखे पीएम मोदी

इस दौरान, पीएम मोदी एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह नजर आएं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह मंच पर टेबल खिसकाने में मदद की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पीएम मोदी ने टेबल खिसकाई

वीडियो में पीएम मोदी राज्यपाल की टेबल को खिसकाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने माइक भी सही किया। पीएम मोदी के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ेंः विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विजय शर्मा और अरुण साव ने ली मंत्री पद की शपथ

हाल ही में पीएम ने किया था अनुरोध

हाल ही में उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी थी और कहा था, मुझे महज मोदी कहकर बुलाएं।

विष्णु देव साय ने सीएम पद की ली शपथ 

बता दें कि विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इस समारोह का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक... साधु-संत भी हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल, देखें तस्वीरें