Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Chhattisgarh CM Oath Taking Live Updates: विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विजय शर्मा और अरुण साव ने ली मंत्री पद की शपथ

Chhattisgarh CM Oath Taking Live Updates: विष्णु देव साय ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

By Mohd FaisalWed, 13 Dec 2023 04:26 PM (IST)
News Article Hero Image

Chhattisgarh CM Oath Taking Live Updates/vishnu Deo Sai Oath ceremony। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने मंत्री के रुप में शपथ ली। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं।

बता दें कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Chhattisgarh CM Oath Taking Live Updates;

13 Dec 20234:13:53 PM
विजय शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
blog images

विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मंत्री पद की शपथ ली।

13 Dec 20234:11:53 PM
अरुण साव ने ली शपथ
blog images

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के मंत्री पद की शपथ ली।

13 Dec 20234:06:12 PM
विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

विष्णु देव साय ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।

#WATCH | BJP leader Vishnu Deo Sai takes oath as the Chief Minister of Chhattisgarh, in the presence of PM Modi and Union Home Minister Amit Shah and other senior leaders, in Raipur pic.twitter.com/p30zAmgxgq

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20232:11:18 PM
शपथग्रहण में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे शाह और नड्डा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President JP Nadda arrive in Raipur, to attend the swearing-in ceremony of Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai pic.twitter.com/MinKsCqKIz

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20231:20:47 PM
बीजेपी का निर्णय पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप है- प्रमोद सावंत

विष्णु देव साय के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। बीजेपी का निर्णय पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप है। आज शपथ लेने वाली नई टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

#WATCH | Raipur: Ahead of the swearing-in ceremony of Chhattisgarh CM designate Vishnu Deo Sai, Goa CM Pramod Sawant says, "I would like to congratulate all leaders and party workers of Chhattisgarh. The decision of BJP falls in line with PM Modi’s guarantee for the people of… pic.twitter.com/8iAdJljUWf

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20231:05:06 PM
रमन सिंह ने दी विष्णु देव साय को बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया है। उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं।

#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "...हमने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं..." pic.twitter.com/E2hdYm5oL3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
13 Dec 202312:32:19 PM
क्या बोलीं विष्णु देव साय की पत्नी

छत्तीसगढ़ के होने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं।

#WATCH | Ahead of the swearing-in ceremony of Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai, his wife Kaushalya Devi says, "We are very excited. There are no words to express the feeling. We are here due to your love and blessings. It is both luck and good work that he did..." pic.twitter.com/CBjJVeJkW0

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202312:30:37 PM
रायपुर के लिए रवाना हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Gujarat CM Bhupendra Patel, Union Minister Nitin Gadkari and Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami leave for Raipur to attend the swearing-in ceremony of Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai. pic.twitter.com/7VH8LQlOIS

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202312:21:34 PM
दिलीप सिंह जूदेव हैं मेरे राजनीतिक आदर्श- विष्णु देव साय

विष्णु देव साय ने कहा कि आज मुझे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है। मेरी मां, पत्नी, भाई और पूरा परिवार यहां है। दिलीप सिंह जूदेव मेरे राजनीतिक आदर्श हैं, वह ही मुझे राजनीति में लाए। आज मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है।

#WATCH | Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai says, "Today, I have to take oath as the CM. My mother, wife, brother and entire family are here...Dilip Singh Judeo is my political idol, he brought me to politics. He had a great role to play for me to reach where I am today." pic.twitter.com/5ceqwDma6p

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202312:16:20 PM
विष्णु देव साय ने की जनता से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के होने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने रायपुर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

#WATCH | Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai and his wife Kaushalya Devi offered prayers at their residence and met people, in Raipur.

He will take oath as the CM of Chhattisgarh later today. pic.twitter.com/QXEHD6d0ik

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:46:03 AM
विष्णु देव साय ने परिवार संग घर पर की पूजा-अर्चना

शपथ ग्रहण समारोह से पहले छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

#WATCH | Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai offered prayers at his residence in Raipur, ahead of the swearing-in ceremony. pic.twitter.com/1rztqtASAR

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:28:22 AM
क्या बोले विष्णु देव साय?

विष्णु देव साय ने कहा कि आज मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

#WATCH | Chhattisgarh CM-designate Vishnu Deo Sai says "Today, I will be taking oath as the Chief Minister of Chhattisgarh. I offered prayers here at Jagannath temple and took blessings..." pic.twitter.com/eNpIGFQ5lP

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:24:59 AM
विष्णु देव साय ने की मंदिर में पूजा
blog images

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

13 Dec 202311:02:25 AM
कैबिनेट में हो सकते हैं 13 मंत्री

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। अटकलें यह हैं कि कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम होंगे। इसमें एक ओबीसी और एक सामान्य वर्ग से हो सकता है।

13 Dec 202310:43:05 AM
शपथग्रहण समारोह के लिए बनाए गए तीन मंच

छत्तीसगढ़ में आज होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिकारी ने बताया कि तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि शपथग्रहण समारोह पहले मंच पर होगा। बीच वाला मंच वीआईपी के लिए आरक्षित है, जबकि तीसरा मंच नवनिर्वाचित विधायकों के लिए है।

13 Dec 202310:21:38 AM
रायपुर में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रायपुर शहर के चौराहों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों आदि पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

13 Dec 202310:12:53 AM
कांग्रेस नेताओं को दिया निमंत्रण

साव ने कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

13 Dec 20239:35:49 AM
50 हजार से अधिक लोग बनेंगे शपथग्रहण के गवाह

अरुण साव ने नई कैबिनेट को लेकर चल रही अटकलों के बारे में बताया कि शपथ लेने वाले नेताओं की सही संख्या समय पर सभी को पता चल जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां की गई हैं, जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

13 Dec 20239:18:02 AM
ऐतिहासिक होगा शपथग्रहण समारोह- अरुण साव

छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की तरह विष्णु देव साय का शपथग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होगा।

13 Dec 20239:12:33 AM
आज सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णु देव साय

विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us