पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर 2021 से अब तक कितना खर्च? संसद में दी गई जानकारी
राज्यसभा में विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का खर्च पांच गुना बढ़कर 180 करोड़ रुपये हो गया है।
-1786029103600_m.webp)
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का खर्च पांच गुना बढ़ा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च हुआ इसे लेकर संसद में खुलासा किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि 2021 के बाद से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर होने वाला खर्च पांच गुना बढ़ गया है।
36 करोड़ से 180 करोड़ पहुंचा खर्च
विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पीएम की यात्राओं पर सालाना खर्च 2021 में 36 करोड़ रुपये से ज्यादा था, जो 2025 में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।
विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने एक लिखित जवाब में बताया कि 2021 से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कुल खर्च 550 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
साल 2026 में अब तक खर्च 74।58 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, हालांकि कुछ आंकड़े अभी अस्थायी हैं और जून में हुई फ्रांस यात्रा का खर्च अभी तय होना बाकी है।
2021 से हर साल कितना खर्च?
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस साल जिन दौरों का खर्च जोड़ा गया है, उनमें मई में प्रधानमंत्री के पांच देशों के दौरे के दौरान नॉर्वे यात्रा पर सबसे ज्यादा 17।46 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विदेश मंत्रालय (MEA) के आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च 2021 में 36 करोड़ रुपये से ज्यादा, 2022 में 55 करोड़ रुपये, 2023 में 93 करोड़ रुपये, 2024 में 109 करोड़ रुपये और 2025 में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

PM की विदेश यात्रा से देश को कितना मुनाफा?
इस खर्च का बचाव करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जुलाई 2021 से विदेश यात्राओं के दौरान 316 MoU और समझौते किए गए हैं।
इनमें रक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष सहयोग, मोबिलिटी और माइग्रेशन, क्लाइमेट एक्शन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे सेक्टर शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत को अप्रैल 2021 और दिसंबर 2025 के बीच 381.8 अरब डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) मिला।
यह भी पढ़ें- 'भारत में नहीं चलेगा अमेरिका का कानून ', एल्गोरिदम और नियमों पर केंद्र की Meta को दो टूक
यह भी पढ़ें- 'जाओ... युवाओं और छात्रों से बातचीत करो', एनडीए के नए 37 सांसदों को पीएम मोदी की सलाह
