विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देशभर में खेली गई होली, राजनाथ सिंह ने बजाया नगाड़ा

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2015 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2015 10:51 PM (IST)

रंगों के त्‍योहार होली को लेकर देशभर के लोगों में गजब का खुमार देखा जा रहा है और पूरे जोश के साथ आज होली मनाई जा रही है। इसे हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय त्योहार माना जाता है। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नगाड़ा बजाकर हाेली मनाई और

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रंगों के त्योहार होली को लेकर देशभर के लोगों में गजब का खुमार देखा जा रहा है और पूरे जोश के साथ आज होली मनाई जा रही है। इसे हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय त्योहार माना जाता है। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नगाड़ा बजाकर हाेली मनाई और देशवासियों को होली की शुभकानाएं दी।

होली के इस धमाल में मौसम का भी पूरा साथ मिल रहा है। हफ्ते भर से लोगों को कंपाने वाली ठंड आज कम हो गई है और अच्छी धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आसमान साफ रहेंगे, लेकिन पानी से होली खेलने वालों की मस्ती में तेज गति से चलने वाली हवा थोड़ी खलल डाल रही है।

पढ़ें - इस बार लालू यादव नहीं खेलेंगे बिहार की खास 'कुर्ता फाड़ होली'

दिलों की तमाम दूरियां मिटा कर गले मिलने का पर्व है होली। इस मिलन में हंसी-ठिठोली में लिपटे रंग और गुलाल हैं, तो प्रेम और उलाहना का रस-राग भी है। इसलिए तो कहते हैं ‘बुरा न मानो होली है'।

पढ़ें - राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं

नेपाल और पाकिस्तान में भी होली की धूम
रंगों का इस त्योहार की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मची हुई है। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और नेपाल में भी होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पाकिस्तान के कराची में हिंदू समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही नेपाल में भी होली का उमंग किसी भी मायने में भारत से कम नहीं है। पूरे नेपाल में होली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।