विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Project Cheetah: भारत में 7 दशक बाद चीतों की झलक, लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

By Devshanker ChovdharyEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 05:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर देश को 8 चीतों का रिटर्न गिफ्ट दिया है। ...और पढ़ें

भारत में 7 दशक बाद चीते आने पर खुशी का माहौल।
भारत में 7 दशक बाद चीते आने पर खुशी का माहौल।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर देश को 8 चीतों का रिटर्न गिफ्ट दिया है। इन सभी चीतों को नामीबिया से विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकाप्टर से कूनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया, जहां पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया। भारत में 7 दशक बाद चीते आने पर लोग खुशियां मना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं। क्योंकि भारत में चीते को विलुप्तप्राय घोषित कर दिया गया था और यही वजह है कि लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

भारत में 75 साल बाद Cheetah Returns, पढ़े- आखिरी तीन चीतों की कहानी

भारत में चीते आने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुशी व्यक्त की है। प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, 'भारत प्रोजेक्ट चीता के तहत पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश के कूनो में चीता को छोड़ा। यह दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है। भारत में चीता की उपस्थिति वन्यजीव इको सिस्टम तंत्र को विकसित करेगी।'

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस कार्य के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट की है। उन्होंने कहा, 'वह व्यक्ति और उनका विजन।' राजे ने कहा कि भारत में चीते का फिर से संरक्षण और इको सिस्टम देखने को मिलेगा।' उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से देश को गिफ्ट मिला है। उन्होंने इस काम के लिए मध्य प्रदेश सरकार को भी धन्यवाद दिया।

ओडिशा के बीजद नेता अमर पटनायक ने पीएम मोदी के इस मिशन के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सात दशक के बाद चीता वापस आया। प्रोजेक्ट चीता पहली अंतरराष्ट्रीय महाद्विपीय परियोजना है। नामीबिया से आए चीते को भारत में देखने को उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि यहां के मौसम में उसके देखभाल को लेकर चिंतित हूं।

पीएम मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों को छोड़ा, कहा- भारत पर्यावरण के साथ कर सकता है विकास भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।