विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सदन में बहुमत सबित करने के बाद पर्रीकर ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 06:58 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि हर बार भाजपा को बहुमत में ...और पढ़ें

सदन में बहुमत सबित करने के बाद पर्रीकर ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक
सदन में बहुमत सबित करने के बाद पर्रीकर ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक

पणजी (गोवा) (एएनआई)। मनोहर पर्रीकर ने गुरुवार को गोवा विधानसभा में बहुमत साबित करने में सफल रहे। 40 सदस्यों वाले सदन में पर्रीकर के पक्ष में कुल 22 वोट पड़े। बहुमत साबित करने के बाद पर्रीकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली और निशाना भी साधा।

पर्रीकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी इसी तरह पार्टी के पद पर बने रहें ताकि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में इसी तरह बहुमत मिलता रहे। वह यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि राहुल गांधी लंबे समय तक पार्टी की अगुवाई करते रहेंगे और हम आगामी चुनावों में भी बहुमत से सरकार बनाएंगे। 

गौरतलब है कि गोवा विधानसभा में विश्वामत परीक्षण के पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर जोरदार हमला बोला था। गोवा में सरकार बनाने के करीब पहुंचने के बावजूद वह वहां पर सरकार बनाने में नाकाम रही। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने गोवा और मणिपुर में चोरी से सरकार बनाई है।कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में अमरिंदर सिंह के शपथग्रहण के बाद कहा, 'बीजेपी ने मणिपुर और गोवा में पैसे का प्रयोग किया, वहां सरकार चोरी की है।' 

हाल ही में पांच राज्यों में खत्म हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी केवल पंजाब में स्पष्ट बहुमत हासिल कर पाई, जबकि भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। यहां तक कि गोवा और मणिपुर में, जहां एक खंडित जनादेश था, वहां भाजपा ने स्वतंत्र विधायकों और अन्य दलों के साथ मिलकर समर्थन हासिल कर सरकार बनाने में कामयाब रही है।
राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जगह-जगह जाकर अपनी पार्टी का प्रचार किया था, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।