आइएसआइ के करीबी हैं आइएम आतंकी
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के कई शीर्ष गुर्गो का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से बहुत करीबी नाता है। आइएसआइ भारत में वांछित आइएम आतंकियों को शरण देता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (आइएनए) ने ये बातें 20 आइएम आतंकियों के खिलाफ दाखिल अपने पूरक आरोपपत्र में बताई हैं। इन आतंकिय
नई दिल्ली। प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के कई शीर्ष गुर्गो का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से बहुत करीबी नाता है। आइएसआइ भारत में वांछित आइएम आतंकियों को शरण देता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (आइएनए) ने ये बातें 20 आइएम आतंकियों के खिलाफ दाखिल अपने पूरक आरोपपत्र में बताई हैं। इन आतंकियों पर देश में जगह-जगह साजिश कर ¨हसक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।
एनआइए के मुताबिक, फरार आतंकी रियाज भटकल आइएसआइ अधिकारियों के बहुत करीब है। आइएसआइए समय-समय पर आइएम आतंकियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी करता रहता है। इसके अलावा इकबाल भटकल आइएसआइ से लगातार फंड प्राप्त करता है। अन्य सुविधाएं भी उठाता है। आइएसआइ अधिकारी इकबाल भटकल को अक्सर बुलाकर निर्देश देते हैं। जांच में यह भी पता चला है कि इनके बीच में अक्सर मनमुटाव जैसी स्थित भी पैदा होती रहती है। गौरतलब है कि इन 20 में से 17 आइएम आतंकी फरार चल रहे हैं। सिर्फ तहसीन अख्तर, हैदर अली और जिया उर रहमान न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।