यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक ने वीडियो जारी कर किया 5 सैनिकों के मारने का दावा, भारत ने किया इनकार
पाकिस्तानी सेना ने फिर एक वीडियो जारी किया है. इसमें दावा है कि संर्घषविराम उल्लंघन की अपनी जवाबी कार्रवाई में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आइएएनएस : पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि उसने कई भारतीय सेना के बंकरों को तबाह कर दिया है और इस दौरान भारत के 5 जवान शहीद हो गए हैं। यही नहीं पाकिस्तानी सेना ने बाकायदा इसका वीडियो भी जारी किया है। हालांकि भारतीय सेना ने इस वीडियो को झूठा करार दिया है और ऐसे किसी भी नुकसान से इंकार किया है।
ट्विटर पर डाला वीडियो
Ref PR285/17
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 3, 2017
Video clip showing destruction of Indian posts on LOC by Pak Army in response to unprovoked Indian firing on innocent citizens. pic.twitter.com/ceErT8KzlC
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण रेखा के पास पांच भारतीय जवान मार गिराने के दावे को ठुकरा दिया है। भारतीय सेना ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के जरिए बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग गलत है।
भारतीय सेना ने शनिवार को कहा है कि पिछले दो दिनों में हमारा कोई भी जवान नहीं मारा गया है। शुक्रवार को सिर्फ महिला की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ने नियंत्रण रेखा से लगे ट्टापानी में बिना उकसावे के जमकर फायरिंग की थी। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने जमकर फायरिंग की और पांच भारतीय जवान मारे गए। जबकि कई जवानों के घायल होने का दावा किया है।