विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा: पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 01:17 PM (IST)

गोवा पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो युवकों और एक युवती को ...और पढ़ें

गोवा: पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
गोवा: पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पणजी, पीटीआई। गोवा में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों को सेक्स रैकेट के चुंगल से छुड़ाया जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये सेक्स रैकेट उत्तरी गोवा के कोलंगुट इलाके में चलाया जा रहा था। 

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए हमने जाल बिछाया था। सैक्स रेकैट को कोलंगुट इलाके से चलाया जा रहा था। हमने उनसे लड़कियों के लिए संपर्क किया और हाइवे से जुड़ने वाली सड़क पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 28 साल के दो युवकों और 27 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक जिन दो लड़कियों को बचाया गया है उनमें से एक दिल्ली की रहने वाली है तो दूसरी उत्तर प्रदेश की। फिलहाल इन लड़कियों को सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस वेबसाइट पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डिस्प्ले हो रही थी और इसी पर उन्होंने संपर्क साधा। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग के यौन उत्पीड़न मामले में 21 वर्षीय लड़की गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बलात्कारियों को मृत्युदण्ड के फैसले पर निर्भया की मां ने की MP सरकार की सराहना