विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग के यौन उत्पीड़न मामले में 21 वर्षीय लड़की गिरफ्तार

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 11:13 AM (IST)

केरल में नाबालिग प्रेमी के साथ यौन उत्‍पीड़न मामले में 21 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग के यौन उत्पीड़न मामले में 21 वर्षीय लड़की गिरफ्तार
नाबालिग के यौन उत्पीड़न मामले में 21 वर्षीय लड़की गिरफ्तार

कोट्टायम (केरल) (एएनआई)। केरल के कोट्टायम स्‍थित एक घर में नाबालिग प्रेमी के साथ रह रही 21 वर्षीय लड़की को POCSO के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

17 वर्षीय लड़के की मां के शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गयी। शिकायत में कहा गया कि लड़की द्वारा उनके बेटे का यौन शोषण किया जा रहा था।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रामापुरम पुलिस लोकेशन पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। अर्नाकुलम निवासी महिला को कोट्टायम जिले के जेएफएमसी पाला में पेश किया गया और न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नाबालिग लड़के को जुवेनाइल जस्‍टिस बोर्ड में ले जाया गया। ऐसा बताया गया है कि उनका रिश्‍ता फेसबुक के जरिए बना है। आगे की विवरण प्रतीक्षारत है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग करता रहा यौन शोषण