विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेल कंपनियों ने कर्नाटक में पेट्रोल में 31 प्रतिशत एथनॉल के दावे को बताया झूठा, टेस्टिंग प्रकिया पर उठाए सवाल

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:33 AM (IST)

तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के पेट्रोल में तय सीमा से अधिक एथनॉल मिलाने के दावे को खारिज किया है। ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप की तस्वीर (फाइल)।

पेट्रोल पंप की तस्वीर (फाइल)।

HighLights

  1. तेल कंपनियों ने कर्नाटक के पेट्रोल में एथनॉल दावे को नकारा।

  2. दावा खारिज, टेस्टिंग प्रक्रिया पर कंपनियों ने उठाए सवाल।

  3. OMCs का E20 पेट्रोल BIS मानकों के पूरी तरह अनुरूप।

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बेचे जाने वाले पेट्रोल में 31 प्रतिशत तक एथनॉल मिला हुआ था। कंपनियों का कहना है कि ये नतीजे तय प्रक्रियाओं के तहत की गई टेस्टिंग पर आधारित नहीं हैं।

कर्नाटक सरकार ने लगाया था आरोप

कर्नाटक सरकार ने आरोप लगाया है कि प्रमुख तेल विपणन कंपनियां ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रही हैं, जिसमें एथनॉल की मात्रा तय सीमा (20 फीसदी) से ज्यादा है। सरकार के अनुसार, टेस्टिंग में एथनॉल का स्तर 31.2 प्रतिशत तक पाया गया है। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इन जगहों के नमूने पर हुई थी टेस्टिंग

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान मंत्री रिज़वान अरशद ने बताया कि ये आरोप बेंगलुरु, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु से लिए गए पेट्रोल के नमूनों की टेस्टिंग पर आधारित हैं।

26 से 31 फीसदी एथनॉल का दावा

शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में, बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ),आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने कहा कि उन्होंने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग के उस बयान पर ध्यान दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बिकने वाले पेट्रोल में 26 प्रतिशत से 31 प्रतिशत तक एथनॉल मौजूद था।

दावे पर उठे सवाल

बयान में कहा गया है, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि सामने आए दावे, निर्धारित कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुसार किए गए परीक्षणों से मेल नहीं खाते हैं। कंपनियों ने कहा कि कर्नाटक सहित पूरे देश में उनके द्वारा सप्लाई किया जाने वाला E20 पेट्रोल, 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स' (BIS) के IS 17021 मानक के अनुरूप है, जो एथनॉल-मिश्रित मोटर गैसोलीन के लिए तय किया गया है।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों संग मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।