विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत व पाक में तीसरे पक्ष की कोई गुंजाइश नहीं : जितेंद्र सिंह

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 02:52 AM (IST)

जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत व पाकिस्तान के बीच सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता ही हो सकती है। इसमें तीसरे पक्ष का सवाल ही नहीं है।

News Article Hero Image

जम्मू, (राज्य ब्यूरो)। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत व पाकिस्तान के बीच सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता ही हो सकती है। इसमें तीसरे पक्ष का सवाल ही नहीं है।

डॉ. सिंह रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की तरफ से 41वें आपातकाल दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में अलगाववादियों के भाग लेने पर डॉ. सिंह ने कहा कि हमारी आतंकवाद के प्रति स्पष्ट नीति है, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पांपोर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के आठ जवानों के शहीद होने पर डॉ. सिंह ने कहा कि यह जवानों का सर्वोच्च बलिदान था। इससे देश व सरकार को नुकसान पहुंचा है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित एजेंसी इसे गंभीरता से लेंगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस समय जरूरत है कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए कड़ी चौकसी बरती जाए।

पाकिस्तान एक गोली दागे तो हमारे जवान करें गोलियों की बौछार