यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं झोंकी पूरी ताकत: जीवीएल नरसिम्हा राव
चुनाव बाद आए सभी एग्जिट पोल के नतीजे यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। चुनाव बाद आए सभी एग्जिट पोल के नतीजे यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। भाजपा को भी इस बात का अहसास हो गया है कि उनके हाथों से दिल्ली निकल गई। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत नहीं झोंकी।
दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजीते दस फरवरी को घोषित होंगे। लेकिन 'आप' के खेमे में खुशी की लहर और भाजपा में निराशा साफ देखी जा सकती है। नरसिम्हा राव का कहना है, 'आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा जोर-शोर से चुनाव में जुटे रहे। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऐसा जोश देखने को नहीं मिला। एग्जिट पोल के नतीजों के पीछे यही वजह नजर आ रही है।'
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दी है। लेकिन हमें आशा है कि अभी भाजपा भी रेस में बनी हुई है।'
बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर राव ने कहा कि जेडी(यूनाइटेड) को अपना नाम बदलकर जेडी(डिवाइडेड) रख लेना चाहिए। भाजपा का कहना है कि जेडीयू में जो यह विवाद खड़ा हुआ है इसके पीछे नीतीश कुमार हैं, क्योंकि उन्होंने ही भाजपा से गठबंधन तोड़ा था।
