विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश में निपाह वायरस के दो मामले, WHO ने कहा- 'ट्रैवल या ट्रेड पर रोक लगाने की जरूरत नहीं'

Published: Fri, 30 Jan 2026 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2026 01:57 PM (IST)

भारत में निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि घबराने ...और पढ़ें

HighLights

  1. भारत में निपाह वायरस के दो मामले सामने आए।

  2. WHO ने कहा, वायरस फैलने का खतरा कम है।

  3. यात्रा या व्यापार पर प्रतिबंध की जरूरत नहीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में निपाह वायरस के दो मामले सामने आए हैं। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार, 30 जनवरी को कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, भारत में निपाह वायरस फैलने का खतरा कम है।

WHO ने यह भी कहा कि वायरस इन्फेक्शन के इन दो मामलों के सामने आने के बाद भी ट्रैवल या ट्रेड पर रोक लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

भारत में निपाह वायरस के फैलने का खतरा कम

ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किए एक अपडेट में कहा, भारत में इंसानों के बीच संक्रमण बढ़ने का कोई खतरा नहीं है, जिससे राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक जोखिम कम बना हुआ है।

पश्चिम बंगाल के ये दोनों मामले उत्तर 24 परगना जिले में सामने आए थे। WHO ने कहा कि ये मामले इसी जिले तक सीमित हैं और जब मरीजों में लक्षण दिख रहे थे, उस समय उनके यात्रा करने की भी कोई रिपोर्ट नहीं है।

WHO on Nipah Virus cases in India (2)

ट्रैवल या ट्रेड रोकने की जरूरत नहीं

WHO ने आगे कहा, 'भारत के दूसरे राज्यों में या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वायरस के फैलने की आशंका कम है।' इस आधार पर एजेंसी की तरफ से कहा गया कि इस वायरस के चलते ट्रैवल या ट्रेड रोकने की जरूरत नहीं है।

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस एक गंभीर और खतरनाक जैविक वायरस है जो मुख्य रूप से चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है। WHO का कहना है कि यह वायरस दूषित खाने या किसी संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है।

यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल तो सकता है, लेकिन यह आसानी से नहीं फैलता। यह वायरस तब ही फैलता है, जब दो लोग लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में हों और उनमें से कोई एक संक्रमित हो

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के केवल दो मामलों की पुष्टि, स्वास्थ्य मंत्रालय की भ्रामक जानकारियों से बचने की सलाह

यह भी पढ़ें- एशियाई हवाई अड्डों पर 'कोविड' जैसी सख्ती: निपाह के डर से थाईलैंड और नेपाल सहित कई देशों ने फिर से स्वास्थ्य जांच शुरू की