हैदराबाद की NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, मानव तस्करी मामले में 8 बांग्लादेशियों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा
हैदराबाद की एनआईए विशेष अदालत ने 2019 के मानव तस्करी मामले में 8 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। एनआईए की विशेष अदालत ने 2019 के एक बड़े मानव तस्करी के खिलाफ बहुत बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साल 2019 के एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में 8 बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने यह सख्त फैसला 17 सितंबर 2026 को सुनाया। कोर्ट के इस कदम को सरहद पार से होने वाले संगठित अपराधों और इंसानों की तस्करी पर कड़ा प्रहार है।
क्या था 2019 का मामला?
यह गंभीर मामला साल 2019 में सामने आया था। इसमें मुख्य रूप से बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी की गई थी। जांच में यह बात साबित हुई कि इन पीड़ित महिलाओं को अवैध तरीके से सीमा पार कराकर भारत लाया गया था, जिसके बाद उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति के काले धंधे में धकेल दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने जांच अपने हाथ में ली और पुख्ता सबूतों के साथ अदालत में आरोप पत्र दायर किया। इसी के आधार पर अब 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा दी गई है, जिनमें 8 बांग्लादेशी नागरिक हैं।
आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ विशेष अदालत ने सभी दोषी ठहराए गए आरोपियों पर कुल 1,37,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।
अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दोषी इस जुर्माने की राशि का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें इसके एवज में 3 महीने के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी।
यह भी पढ़ें- म्यांमार ड्रोन ट्रेनिंग केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने मांगी डिफॉल्ट जमानत, UAPA धाराओं पर सवाल
यह भी पढ़ें- पहलगाम के गुनाहगार समेत लश्कर के 2 कमांडरों पर शिकंजा, NBW जारी; पाकिस्तान से घाटी में आतंकी नेटवर्क चलाने का आरोप
