Move to Jagran APP

Delhi News: यमुना खादर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर फायरिंग, दो लोग घायल

दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बीती रात लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jun 2022 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2022 08:05 AM (IST)
दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान दो लोग घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बीती रात तलाशी अभियान के दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो लोग घायल हो गए. आपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्टल, 2 जिंदा राउंड और एक सीएमपी, 2 जिंदा राउंड बरामद किया गया है। साथ ही कुल 25 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड अप किया गया है।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यमुना खादर इलाके में लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आपरेशन शुरू किया गया।

गोपनीय रखा गया तलाशी अभियान

पुलिस ने यमुना खादर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद कर्मियों पर गोलियां चलाने वाले 4 से 5 लोगों को पाया। पुलिस के मुताबिक, 'यमुना खादर इलाके में कल रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।'

25 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

इनके कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्टल, 2 जिंदा राउंड और एक सीएमपी, 2 जिंदा राउंड बरामद किया गया है। साथ ही कुल 25 संदिग्ध व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है। यमुना खादर क्षेत्र में लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आपरेशन शुरू किया गया था।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ धारा 186/353/307/34 आइपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.