विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Airport Flights Delay: कोहरे ने उड़ानों पर लगाया ब्रेक, कई फ्लाइट हुईं कैंसिल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 13 Jan 2023 08:07 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोहरे की सफेद चादर में लिपटी हुई है। लगातार बढ़ती ठंड जहां एक ओर ठिठुरन बढ़ा रही ...और पढ़ें

घने कोहरे के चलते आज राजधानी दिल्ली में विमान सेवाएं बाधित
घने कोहरे के चलते आज राजधानी दिल्ली में विमान सेवाएं बाधित

नई दिल्ली, एएनआई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर कोहरे की सफेद चादर में राजधानी लिपटी हुई है। दिल्ली समेट एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के चलते देश भर में विमान और ट्रेन सेवा बाधित हो रही हैं।

आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण कुछ विमान सेवाएं बाधित हुई हैं। घने कोहरे के चलते 0 विजिबिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण कुछ उड़ानें विलंबित हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगा सर्दी के सितम से छुटकारा, शून्य से नीचे पहुंचेगा तापमान

दिल्ली एयरपोर्ट पर ये उड़ाने हुईं लेट

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डेपर कम विजिबिलटी के चलते कई उड़ाने विलंबित हुई हैं। इन उड़ानों में दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून शामिल हैं । कोहरे के कारण ये विमान निर्धारित समय से लेट हैं ।

हवाईअड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से उड़ान भरने वाली छह उड़ानें घने कोहरे के कारण लेट हुईं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर पालम में विजिबिलटी 100 मीटर दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन भी बढ़ गई है। लगातार घने कोहरे के चलते ट्रेन और विमान सेवाएं बाधित हो रही हैं जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मौजूदा तापमान की बात करें तो शुक्रवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है।

बता दें कि 16 से 18 जनवरी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।