कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, विपक्षी एकता का किया प्रदर्शन
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए और विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हुए।
नई दिल्ली (जेएनएन)। कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हुए। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया।
कई विपक्षी नेता करेंगे शिरकत
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद के तेजस्वी यादव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, केरल के सीएम पिनाराई विजयन आदि शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें: विपक्ष की उस बरात में शामिल हुए केजरीवाल जिसके दूल्हे का ही पता नहीं