डकैती और आश्रम पर हमले के अारोपी एनसीपी नेता की पार्टी से छुट्टी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने कार्पोरेटर आशीष दामले को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दामले को एक अाश्रम पर हमला करने और डकैती के आरोप के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दामले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके बाद
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने कार्पोरेटर आशीष दामले को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दामले को एक अाश्रम पर हमला करने और डकैती के आरोप के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दामले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा यदि जांच में वह दोषी पाए गए तो उन्हें सजा भी जरूर मिलेगी।
एनसीपी ने दामले के निष्कासन पर कहा कि कोई भी व्यक्ति अथवा नेता कानून से बड़ा नहीं हाे सकता है। किसी को भी यह हक नहीं है कि वह कानून को अपने हाथों में ले। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक के साथ बारामती से पार्टी की सांसद सुप्रिया सूले ने भी इस घटना की और दामले के कृत्य की निंदा की है।
गौरतलब है कि धार्मिक गुरू रत्नाकर महाराज के आश्रम में मौजूद सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दामले ने अपने करीब 25 साथियों के साथ आश्रम में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस फुटेज में वह एक महिला को घसीटते हुए भी दिखाई दे रहा है। आश्रम मैनेजमेंट ने आरोप लगाया है कि दामले ने आश्रम से एक लाख रुपये भी लूट लिए।
इस मामले में भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि कार्पोरेटर को जनता का नेता माना जाता है और वही नेता लूट में शामिल है। उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासन ही सिर्फ इसका एक मात्र हल नहीं है। उनका कहना है कि हमें अपने अंदर झांक कर यह देखना चाहिए कि हम आखिर क्या कर रहे हैं और हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं।
पढ़ें: फड़नवीस सरकार ने छह माह में केवल प्रचार कार्य ही किया