Move to Jagran APP

हम किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाते, सच बताते हैंः शायना

दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव प्रचार खत्म होने में अब केवल पांच दिन शेष बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां आम आदमी पार्टी को धरना देने वाली पार्टी

By manoj yadavEdited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 08:45 PM (IST)
हम किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाते, सच बताते हैंः शायना

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव प्रचार खत्म होने में अब केवल पांच दिन शेष बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां आम आदमी पार्टी को धरना देने वाली पार्टी करार दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर जमकर वार किया है और कहा है कि भाजपा केवल झूठे वादे करती है। कांग्रेस भी भाजपा और आप पर वार करने से नहीं चूक रही है। कांग्रेस की ओर से केजरीवाल को भगोड़ा कहा गया है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कहा कि वे झूठे हैं। उनके वादे झूठे हैं। भाजपा केवल खोखले वादे करने में माहिर है। इसी बात पर भाजपा की शायना एनसी ने कहा कि हम किसी को दोषी करार नहीं दे रहे हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल सच में झूठ बोलते हैं। हम केवल लोगों को इस बात का प्रमाण दे रहे हैं।

उधर, सोनिया गांधी पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि चौथी पीढ़ी की नेता जयंती नटराजन ने कांग्रेस पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाई हैं। उसके बारे में सोनिया गांधी कोई जवाब क्यों नहीं दे रही हैं? कांग्रेस पार्टी दिल्ली में चुनाव लड़ रही है और सोनिया गांधी चुनाव प्रचार कर रही हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि इस बात पर वे प्रदेश की जनता से अपना रुख स्पष्ट करें।

सोनिया गांधी की रैली पर तंज कसते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसेन ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई थी। इस बार तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने सोनिया की रैली पर कहा कि सोनिया गांधी को दूसरों से सवाल पूछने के बजाय दूसरों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

पढ़ेंःनारों से नहीं, संघर्ष और समर्पण से चलता है देशः सोनिया गांधी

पढ़ेंः मोदी सरकार में 30% बढ़ गए दुष्कर्म के मामले: केजरीवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.