विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साल बाद हुआ यहां नक्सली हमला, बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sat, 21 Sep 2019 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 03:10 PM (IST)

छत्तीसगढ़ हमेशा से नक्सल प्रभावित रहा है। ताजा घटना नारायणपुर जिले की है। शुक्रवार को कुछ नक्सलियों ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी।

एक साल बाद हुआ यहां नक्सली हमला, बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
एक साल बाद हुआ यहां नक्सली हमला, बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ हमेशा से नक्सल प्रभावित रहा है। ताजा घटना नारायणपुर जिले की है। शुक्रवार को देर रात कुछ नक्सलियों ने मिलकर यहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। बताया जा रहा  है कि ये हत्या धारधार हाथियार से हुई है। मृतक का नाम सुखलाल गावड़ें बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मौत की वजह 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुजुर्ग ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के लिए करीब दो दर्जन नक्सली रात में गांव आए थे। उन्होंने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से इस गांव में किसी भी प्रकार की कोई नक्सल वारदात नहीं हुई थी। ऐसी घटना दोबारा से होने से  आस-पास डर का माहौल है। 

जांच है जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पिछले दिनों भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कुछ नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में उपसरपंच की हत्या कर दी थी। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सलियों से बचाने की पुरजोर कोशिश करती है, लेकिन ऐसे ताजा उदाहरण यही इंगित करते हैं कि सरकार की तमाम कोशिशें असफल हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या