विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sat, 31 Aug 2019 11:24 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार रात छोटेगुडरा के उपसरपंच लखमाराम मंडावी की पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या
छत्तीसगढ़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या

 राज्‍य ब्‍यूराे , दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार रात छोटेगुडरा के उपसरपंच लखमाराम मंडावी की पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि नक्सली लीडर उनसे नाराज चल रहे थे।

आधी रात में  गला रेत कर की हत्‍या   
लखमाराम के परिजनों ने बताया कि आधी रात को आठ-दस नकाबपोश घर पहुंचे। उपसरपंच लखमाराम सो रहे थे। उन्हें उठाया और पत्नी को कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर फरार हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक मलांगिर एरिया कमेटी का लीडर प्रदीप इन दिनों छोटेगुडरा के आसपास जंगल में डेरा डाले हुए है। मलांगिर एरिया में फोर्स के दबाव के चलते वह जगह बदल रहा है। उसने पिछले दिनों चालकीपारा के जंगल में ग्रामीणों की बैठक ली थी, जिसमें लखमाराम को भी बुलाया था। बैठक में शामिल नहीं होने पर प्रदीप उससे काफी नाराज था।

लोगों में दहशत फैलाने के लिए हत्या
माना जा रहा है कि चुनावी घोषणा के बीच दहशत फैलाने के लिए उसने उसकी हत्या की है। बता दें कि लखमाराम पंचायत के मनोनीत उपसरपंच थे। नक्सली फरमान के चलते वर्ष 2014 में गांव से किसी ने भी सरपंच का चुनाव नहीं लड़ा था। पंचों ने सहमति जताते हुए लखमाराम को उपसरपंच चुना। वहीं, सरपंच का दायित्व भी वह निभा रहे थे।