विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल हाईवे पर रिकॉर्ड टोल कलेक्शन, अक्टूबर में 6640 करोड़ के पार; FASTag और UPI से सबसे ज्यादा पेमेंट

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:03 AM (IST)

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अक्टूबर में टोल कलेक्शन ने 6,640 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ, जो पिछले साल से 16% अधिक है।

नेशनल हाईवे पर रिकॉर्ड टोल कलेक्शन (फाइल फोटो/पीटीआई)

नेशनल हाईवे पर रिकॉर्ड टोल कलेक्शन (फाइल फोटो/पीटीआई)

HighLights

  1. अक्टूबर में टोल कलेक्शन ₹6,640 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

  2. पिछले साल अक्टूबर की तुलना में टोल कलेक्शन में 16% वृद्धि।

  3. फास्टैग और UPI से भुगतान में भारी बढ़ोतरी, नकद लेनदेन घटा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन हुआ है। इस महीने टोल कलेक्शन 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। अब तक एक महीने में टोल कलेक्शन का ये सबसे बड़ा अमाउंट है।

टोल कलेक्शन की ये बढ़ोतरी देशभर के राजमार्ग नेटवर्क पर मजबूत आर्थिक गतिविधियों और वाहनों की आवाजाही में हुई बढ़ोतरी को दर्शाती है।

पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा टोल कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिकअक्टूबर 2026 में हुए टोल कलेक्शन की पिछले साल के अक्टूबर महीने से तुलना करें तो इस बार 16 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन हुआ है। अक्टूबर 2025 में 5,715 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन हुआ था।

इससे पहले, एक महीने में सबसे ज्यादा टोल कलेक्शन इस साल मई में हुआ था, जो 6,185 करोड़ रुपये था। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा रुझानों को देखते हुए, इस साल कुल टोल कलेक्शन लगभग 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

UPI पेमेंट से आए 100 करोड़ रुपये

टोल कलेक्शन के बढ़ने के साथ ही भुगतान के तरीकों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

  • अक्टूबर 2025 में नकद (कैश) के जरिए 84 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था, जो अक्टूबर 2026 में घटकर मात्र 4 करोड़ रुपये रह गया।
  • वहीं, अक्टूबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि अक्टूबर 2025 में इस माध्यम से कोई कलेक्शन नहीं हुआ था।

ऑनलाइन पेमेंट पर जोर

नकद लेनदेन में आई यह भारी गिरावट, राजमार्गों पर टोल शुल्क के भुगतान के लिए नकद के बजाय फास्टैग (FASTag) या UPI का उपयोग करने के सरकारी निर्देशों का परिणाम है।

इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के बढ़ते चलन ने टोल प्लाजा पर नकद पर निर्भरता को कम कर दिया है। UPI भुगतानों में बढ़ोतरी यह भी दर्शाती है कि राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान के विकल्प धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

टोल भुगतान के तरीके के रूप में नकद को पूरी तरह खत्म करने को लेकर एक अधिकारी ने कहा, 'नकद लेनदेन खत्म होने से किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा, ज्यादा लोग फास्टैग एनुअल पास (वार्षिक पास) भी ले रहे हैं, जो एक अच्छा संकेत है।'

यह भी पढ़ें- पुणे में सड़क हादसा, आपस में टकराए 4 वाहन; टेम्पो में लदी लोहे की छड़ें कार के अंदर घुसीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।