विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कंट्रोल उदय, कंट्रोल', नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:04 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के डायलॉग्स और मीम्स काफी शेयर हो रहे हैं।

नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल (जागरण)

नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल (जागरण)

HighLights

  1. नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन।

  2. सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के मीम्स और डायलॉग्स वायरल।

  3. फैंस 'वेलकम' और 'क्रांतिवीर' के किरदारों से दे रहे श्रद्धांजलि।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोवा में अपने घर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार को लोग बेहद की खास अंदाज में याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर के निधन की खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Nana Patekar (5)

नाना पाटेकर के मीम्स शेयर कर लोग दे रहे विदाई

वेलकम के उदय भाई से लेकर क्रांतिवीर के प्रताप को लोग भावुक विदाई दे रहे हैं। नाना पाटेकर की पॉपुलर फिल्मों के डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

नाना पाटेकर की फिल्म वेलकम का उदय भाई का किरदार सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल रहता है। 'कंट्रोल उदय कंट्रोल' डायलॉग के मीम्स जमकर शेयर किए जाते हैं। वहीं 'आलू लेलो' मीम्स भी चर्चा में रहता है।

Nana Patekar (1)

Nana Patekar (6)

नाना पाटेकर की अमरजीत फिल्म की क्लिप भी वायरल हो रही है। इस फिल्म में वो मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की एक बेहद खूबसूरत गजल कहते हैं.. 'हमारे बाद अब महफिल में अफ्साने बयां होंगे, बहारें हम को ढूंढेंगी न जाने हम कहां होंगे।'

Nana Patekar (2)

नाना पाटेकर ने क्रांतिवीर में प्रताप का किरदार निभाया, जिसने समाज को आईना दिखाने का काम किया।

Nana Patekar (3)

Nana Patekar (7)

यह भी पढ़ें- 'अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे', नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी की पोस्ट