Move to Jagran APP

नईदुनिया फोरम: सीएम रमन सिंह बोले- बस्तर में सड़क दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नईदुनिया के फोरम- 'कल आज और कल" में कहा कि अतीत से सबक लेना चाहिए। अतीत से भटका हुआ समाज लक्ष्य विहीन होता है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 06:00 PM (IST)
नईदुनिया फोरम: सीएम रमन सिंह बोले- बस्तर में सड़क दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती
नईदुनिया फोरम: सीएम रमन सिंह बोले- बस्तर में सड़क दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती

जेएनएन, रायपुर। विकासोन्मुख राजों में विकास की गति, भविष्य की चुनौतियां और उसके समाधान विषय पर नईदुनिया के फोरम- 'कल आज और कल' का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरुआत हुई। इस मौके पर सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के शुभारंग सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास पूरे देश के लिए मानक बना है और इसके लिए राज्य की रमन सिंह सरकार बधाई के पात्र है। जबकि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्तीसढ़ सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की। जबकि, खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि वो कुपोषण के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

रमन सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रति व्यक्ति बिजली की आपूर्ति में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि विकसित राज्यों के साथ विकासशील राज्यों की योजनाओं की तुलना होनी चाहिए। रमन सिंह ने कहा कि नया रायपुर 21वीं सदी के सबसे शानदार शहरों में से एक है। उन्होंने कहा कि हमारी पीडीएस और धान की खरीदी योजना देश में सबसे बेहतर है। रमन सिंह ने आगे कहा कि कुपोषण के खिलाफ बड़ी लडाई लड़ी है और यही वजह है कि 12 साल में राज्य में 22 प्रतिशत तक कमी आयी है।

बस्तर में सड़क बनान दुनिया का सबसे कठिन काम

रमन सिंह ने कहा कि राज्य के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित बस्तर में सड़क बनान दुनिया की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। जवान सड़क बना रहे हैं ताकि गांवों तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा ए पी जे अब्दुल कलाम ने 2022 तक छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की योजना दी थी। हम उन्हीं का अनुसरण कर रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएं- पीयूष गोयल

कार्यक्रम को संबोधित करने आए केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री ने दैनिक जागरण के कार्यों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में दैनिक जागरण ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की असीम संभावना है। ऐसे में यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे के योगदान पर राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह से बात की जाएगी। 

नया रायपुर की तरह बने नया छत्तीसगढ़

पीयूष गोयल ने कहा कि तीनों नये राज्य छत्तीसगढ़ ..झारखण्ड ...उत्तरखंड के लिये अपने सुखद भविष्य की रणनीति तय करने का यह बिल्कुल सही समय है। छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता की जमीनी समस्याओं के निराकरण के लिये बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि नया रायपुर की तरह नया छत्तीसगढ़ बने तभी नया राष्ट्र बनेगा। गोयल ने आगे कहा कि फाइनेंसियल मेनेजमेंट के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में सराहनीय काम किया है। देश के समग्र विकास में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका है।

'कल आज और कल' में केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल

अतीत से भटका समाज लक्ष्य विहीन-योगी

योगी ने कहा कि आज का पल प्रेरणादयी है। उन्होंने अतीत से सीख लेने की बात करते हुए कहा कि अतीत से भटका हुआ समाज लक्ष्य विहीन होता है। अतीत हमारी गलतियों के सबक देता है और अपने गौरव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना एक तरह का राष्ट्रद्रोह है। 

भारत सरकार ने जीता जनता का भरोसा

यूपी के सीएम ने कहा कि ग्रामीणों के परंपरागत पेशे को पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए सामाजिक विकास के बेहतर काम हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि नेतृत्व पर यदि जनता का भरोसा हो तभी नेतृत्व सफल हो सकता है। योगी ने कहा कि आज भारत सरकार ने यह उपलब्धि हासिल की है और जनता का भरोसा जीता है।

'कल आज और कल' में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

विकास के मामले में मानक बना छत्तीसगढ़ 

योगी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीख करते हुए यहां पर हुए विकास का भी जिक्र किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक साथ अस्तित्व में आए तीन राज्यों में से छत्तीसढ़ राजनीतिक लिहाज से सबसे सफल रहा है। यही वजह है कि कई मामलों में देश में यह राज्य एक मानक के तौर पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में में देश आगे बढ़ रहा है। योगी ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पन्द्रह सालों के दौरान जो किसान दबा था अब विकास कर रहा है।

फोरम ‘कल आज और कल’ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नेतृत्व, स्थायित्व और विकास को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सक्षम नेतृत्व में यहां की सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। ऐसे में यहां की राजनीतिक स्थिरता बाकी दोनों राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

छत्तीसगढ़ का पीडीएस मॉडल बेहतरीन

मदन कौशिक ने कहा कि भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा उत्तरखंड के विकास की सबसे बड़ी चुनौती थी। लेकिन, उत्तराखंड की मौजूदा सरकार ने इस मामले में बेहतर काम करते हुये देश की बेहतरीन आपदा प्रबंधन टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि पलायन उत्तराखंड की एक बड़ी समस्या है जिसे रोकने के लिए पलायन आयोग का गठन किया गया है। मदन कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पीडीएस मॉडल एक अच्छा मॉडल है जिसका हम भी अनुसरण कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलन कर कर्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद जागरण प्रकाशन समूह के संपादक और सीईओ संजय गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करेंगे पर अनादर नहीं: राहुल गांधी

 

नेतृत्व, स्थायित्व और विकास एक दूसरे का पूरक

फोरम ‘कल आज और कल’ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नेतृत्व, स्थायित्व और विकास को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सक्षम नेतृत्व में यहां की सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। ऐसे में यहां की राजनीतिक स्थिरता बाकी दोनों राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में जुटे देशभर से हस्तियां

गंभीर विषय पर फोकस जन-जन में लोकप्रिय अखबार नईदुनिया के फोरम- 'कल आज और कल" राष्ट्रीय परिचर्चा के लिए देशभर से बुद्धिजीवी और राजानीतिक जगत की हस्तियां जुटी हुई थीं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जैसे दिग्गजों के अलावा अनेक हस्तियां पूरे सत्र के दौरान मौजूद रहीं।  

राष्ट्रीय परिचर्चा के दौरान नईदुनिया कॉफी टेबल बुक- छत्तीसगढ़: विकास की एक सफल गाथा का भी विमोचन किया गया। वस्तुत : बड़े राज्यों का हिस्सा रहते जिन सुदूरवर्ती भू-भागों में विकास कार्य वांछित गति से नहीं हो पाए, छोटे राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद छत्तीसगढ जैसे इन राज्यों में तेजी से विकास हुआ। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिशें रंग लाने लगीं।

छत्तीसगढ़, उत्तराखंड व झारखंड जैसे राज्य विकासोन्मुख हो गए, इनमें भी छत्तीसगढ को द्रुत गति विकासोन्मुख राज्य होने का गौरव हासिल हुआ। हालांकि बदलते दौर के साथ कई नई चुनौतियां भी सामने आएंगी। नईदुनिया के फोरम में इसी बात पर मंथन हुआ कि विकास की राह में भविष्य की चुनौतियों से किस भांति निपटा जाए।

रायपुर स्थित होटल सयाजी में आयोजित हुए इस फोरम में जहां उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं तो वहीं राजनीति, शिक्षा, कला जगत से जुड़े लोग भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

दो सत्रों का यह कार्यक्रम देर शाम तक चला। जिसमें छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास समेत देश के अन्य मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई और सवाल-जवाब का दौर चला।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर लगाई फटकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.