असम के नगांव में खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत
असम के नगांव जिले में एक कार स्ट्रीटलाइट पोल से टकराकर आग की चपेट में आ गई। इस भीषण दुर्घटना ...और पढ़ें
HighLights
नगांव में कार स्ट्रीटलाइट पोल से टकराकर आग लगी
भीषण आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई
दो अन्य गंभीर रूप से घायल, गुवाहाटी रेफर किए गए
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के नगांव जिले के पुराना गुदाम इलाके में एक कार स्ट्रीटलाइट पोल (खंभे) से टकरा गई, इस दौरान कार में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरुणाचल प्रदेश से गुवाहाटी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए स्ट्रीटलाइट पोल से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लोग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है।
कार में चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उनमें से दो लोग फंस गए और गंभीर रूप से जलने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है।
खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, शाहजहांपुर के सिपाही की मौत; VIP ड्यूटी पर जा रहे थे नोएडा
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलटा; एक की मौत
